डेस्क खबर

राज्यपाल की फॉलो वाहन से घायल महिला ने तोड़ा दम, अस्पताल में हंगामे के बाद दौरा स्थगित..!



डेस्क खबर…/ सरगुजा प्रवास पर आए राज्यपाल रमेन डेका के काफिले में शामिल फॉलो वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार  ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में दम तोड़ दिया। यह घटना मैनपाट के उल्टापानी क्षेत्र में घटी थी, जहां राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियो का आरोप है की एक्सीडेंट के बाद भी काफिला नही रुका था।



महिला की मृत्यु के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए, जिससे हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर माहौल शांत करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गहमागहमी का माहौल अब भी बरकरार है।

इस घटना के बाद राज्यपाल रमेन डेका का दो दिवसीय सरगुजा दौरा एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया। हालांकि, जनसंपर्क विभाग ने दौरा स्थगित होने का कारण राज्यपाल के स्वास्थ्य को बताया है। मामले को लेकर स्थानीय लोग और मृतका के परिजन न्याय की मांग कर मृतक के परिवार सदस्य के लिए नौकरी और उचित मुआवजा की मांग कर  रहे हैं, जबकि प्रशासन माहौल को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

error: Content is protected !!