डेस्क खबर

जांजगीर-चांपा और सक्ती में नगर सेना कमांडेंट पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप..!
नगर सैनिको की नियुक्ति के नाम पर हो रही अवैध वसूली…!


दुर्गेश यादव की कलम से
डेस्क खबर जांजगीर/सक्ती: जांजगीर-चांपा और नवगठित सक्ती जिले में अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर सेना कमांडेंट सुश्री योग्यता साहू की तैनाती के बाद से नगर सैनिकों को विभिन्न विभागों में तैनात कर अवैध वसूली की छूट दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, परिवहन और आबकारी विभाग में बार-बार उन्हीं सैनिकों की तैनाती की जाती है, जो मोटी रकम चुकाते हैं। वहीं, महिला सैनिकों को घर बैठाकर वेतन दिया जाता है, जिसका 50% कमांडेंट को पहुंचाने का आरोप है। सूत्रों की माने तो कमांडेंट ने अपने घर मे भी बच्चो और घर की देखभाल के लिए भी बंगले मे कर्मचारी रखी हुई है।  आरोप है कि कमांडेंट अपने कार्यालय और बंगले में ही वसूली करवाती हैं, जहां 4-5 सैनिक उनकी देखभाल और वसूली कार्य में सहयोग करते हैं। सैनिकों को धमकाकर निलंबन और बहाली के नाम पर भी वसूली की जाती है, जिसमें गरीब सैनिकों से 10 से 15 हजार रुपये तक लिए जाने की खबर है।


मिली जानकारी के अनुसार अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवेलहना करते हुए तैनाती के लिए कार्यालय और बंगले मे वसूली की जाती है। सूत्रों की माने तो जो सैनिक बदले मे मोटी रकम नही देता है उसको निलबंन और बर्खास्त करने की धमकी दी जाती है और पैसा लेकर दुबारा सैनिको की बहाली के इस खेल से सभी वाक़िफ़ है ।
एक वर्दीधारी संस्था मे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इस प्रकार की अवैध वसूली का यह मामला जांच का विषय है, और संबंधित अधिकारियों को संज्ञान लेकर पीड़ित जवानों को न्याय दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

error: Content is protected !!