फिर सामने आया हर्ष फायरिंग का मामला, वीडियो हुआ वायरल..!
लाइसेंसी बंदूक से युवक ने दो बार किया हर्ष फायर..!


डेस्क खबर ..l शहर में प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक और हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से दो बार फायरिंग करता नजर आ रहा है। यह वीडियो 19 सेकंड का है, जिसमें युवक को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ग्वालियर के टेकनपुर इलाके की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के पास भी इसकी शिकायत पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शहर में हर्ष फायरिंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि ऐसे खतरनाक कृत्य से परहेज करें, उसके बाद भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहे है और हर्ष फायरिंग के मामले सामने आ रहे है,।