छत्तीसगढ़डेस्क खबर

कपड़ा दुकान के सेल्समैन की छत से गिरकर मौत..! घटना का LIVE VIDEO आया सामने..!



डेस्क खबर…/  छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्र भंडार में कार्यरत एक युवक की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी था और अन्नपूर्णा वस्त्रालय में सेल्समेन के रूप में कार्यरत था। सोमवार दोपहर यह हादसा तब हुआ जब सागर तीन मंजिला इमारत की छत से अचानक नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के भोजन के बाद सभी कर्मचारी नीचे आ गए थे, लेकिन सागर ऊपर ही रुक गया। कुछ देर बाद वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे युवक छत से गिरता नजर आ रहा है।



अचानक हुई इस घटना के मौजूद लोगो ने तत्काल उसे नजदीकी सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले कर गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब या खुदखुशी थी या हादसा पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!