डेस्क खबरबिलासपुर

हत्या के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,  तिफरा बाजार में चाकूबाजी ने ली फल कारोबारी की जान ! मृतक की पत्नी ने सिरगिट्टी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप! घटनास्थल से  खौफनाक मंजर का वीडियो आया सामने ।



डेस्क खबर बिलासपुर. / जिले के सिरगिट्टी थाना अंतर्गत तिफरा के देवनंदन नगर बाजार चौक में रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना ने एक फल कारोबारी की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल मनीष गोस्वामी ने सोमवार तड़के सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या के सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने के सफलता हासिल की है । घटना के बाद मुख्य आरोपी गोलू सर्किट बिलासपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर भागने में कामयाब हो गया था। वही मृतक की पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद इस पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
मृतक की पत्नी पूजा गोस्वामी का आरोप है कि उसने आरोपी की धमकियों की शिकायत 2-3 बार सिरगिट्टी थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यदि शिकायतों पर गंभीरता दिखाई जाती तो शायद मनीष गोस्वामी जिंदा होता।


पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे तिफरा बाजार चौक में नकाबपोश हमलावर ने केवल गोस्वामी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके पेट और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान जब पत्नी पूजा ने हमलावर का नकाब खींचा तो उसकी पहचान गोलू सर्किट के रूप में हुई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी को पकड़ भी लिया था, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अवैध संबंध बना जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। आरोपी लगातार मनीष  और उसके परिवार को धमकियां दे रहा था।
परिजनों का सवाल— शिकायतों पर कार्रवाई होती तो क्या बच सकती थी जान?


मृतक की पत्नी पूजा का कहना है कि गोलू सर्किट पिछले कई वर्षों से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। कभी बच्चों को नुकसान पहुंचाने तो कभी अपहरण की धमकी देता था। इसकी शिकायत कई बार थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
अब मनीष  गोस्वामी की मौत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी भले ही हो गई हो, लेकिन लोगों के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि क्या पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो यह हत्या टाली जा सकती थी?

error: Content is protected !!