पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल…! पुलिकार्मियो पर युवक के किडनेपिंग का लगा आरोप.. युवक ने किया जमकर हंगामा.. पुलिस गाड़ी मे भरकर ले गई साथ…!


डेस्क खबर../ प्रदेश की राजधानी मे कोर्ट के बाहर एक युवक के अपहरण की खबर सनसनी मच गई और देखते ही देखते एक वीडियो वायरल हो गया और पुलिसकर्मीयो पर युवक के अपरहण का आरोप लगने लगे। वीडियो मे युवक जमकर हंगामा करता नजर आ रहा है और पुलिस के से व्यवहार पर उसे जबरजस्ती गाड़ी मे बैठाकर ले जाने का आरोप लगा रहा है। इस दौरान कोई युवक के पक्ष मे वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों की पहचान पूछता सुनाई दे रहा है।
इस वीडियो के बाद अफवाह फैली की नकली पुलिस की वर्दी मे आये कुछ लोग दिनदहाड़े रायपुर कोर्ट के सामने अपरहण कर रहे है। आग की तरह इस फैली अफवाह का सच भी सामने आया है बताया जा रहा है की पुलिस एक मामले मे दिनेश सरकार की तालाश कर रही थी और मोबाइल लोकेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी और पुलिस की गिरफ़्त मे आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया और असली पुलिस पर जबरन झूठा आरोप लगा दिया था।
का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को जबरन अपनी गाड़ी में खींचते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में युवक को दिनेश सरकार बताया जा रहा है। पर सच यह भी है की यदि पुलिसकर्मी उसी समय वीडियो बना रहे लोगो को पहचान पूछने पर अपनी पहचान बता देते तो शायद सड़क पर ना तो हंगामा होता और ना अफवाह फैलती..!



