पार्क में बैठे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुई LIVE,घटना….


ग्वालियर के जनगंज थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
मृतक की पहचान मुनीर बेग के रूप में हुई है, जो पार्क के पास पत्थर की कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत उनकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मुनीर बेग पहले सामान्य अवस्था में बैठे थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे कुर्सी पर ही गिर पड़े। चंद सेकंड के भीतर उनकी सांसें थम गईं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती उम्र के लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।