डेस्क खबर

BEO की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल.. घटना का LIVE VIDEO आया सामने  हवा मे उछले युवक.. I



दुर्गेश यादव की कलम से
डेस्क खबर…../ छतीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का LIVE वीडियो सामने आया है  …इस सड़क हादसे मे आमने सामने की बाइक और कार की टक्कर इतनी जबरजस्त थी की बाइक सवार युवक कई फीट हवा मे उछल गए l ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पवन पटेल और जगदीश साहू नामक दो युवक अपनी बाइक से अमोदा से सेमरा जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े।  घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता देखी जा सकती है। दोनों घायलों का इलाज चांपा अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही इस हादसे के बाद गाड़ी चालक ने कार रोकी और घायलो के पास जाकर उनका हालचाल जान कर मानवता का परिचय दिया l

error: Content is protected !!