

डेस्क खबर छ्तीसगढ़…/ कोरबा जिले मे सभापति चुनाव में हार के बाद भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल द्वारा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को फंसाने की साज़िश का खुलासा हुआ है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में सामने आया है कि हितानंद अग्रवाल और उसके करीबी बद्री अग्रवाल पार्षदों को झूठा बयान देने के लिए 50 हजार से 1 लाख तक की रिश्वत देने की योजना बना रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हितानंद ने बालकोनगर के कुछ पत्रकारों को अपने घर बुलाकर रणनीति बनाई थी। पार्षदों का मंत्री देवांगन और विकास महतो के खिलाफ झूठा वीडियो बनाने पर 50 हजार और जांच दल के सामने बयान देने पर अतिरिक्त 50 हजार का सौदा तय किया गया था।
ऑडियो में बद्री अग्रवाल यह कहते हुए सुना गया कि “लखन का मंत्री पद जाएगा, लेकिन अरुण साव तो रहेगा।” इसके अलावा हितानंद अग्रवाल ने पार्षदों को खरीदने के लिए भाजपा के पार्षद बंदे, मैत्री और रजत से संपर्क करने को कहा।
हालांकि, पार्षद झूठा बयान देने को तैयार नहीं हुए, जिससे हितानंद की साजिश विफल हो गई। पत्रकार द्वारा जब हितानंद को इस बारे में बताया गया तो उसने कहा, “आप देख लो, बात कर लो, मिलने आइए।” इस खुलासे के बाद मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस खुलासे के भाजपा के अंदर हलचल की खबर है और वायरल सभी आडियो को बीजेपी नेता और पत्रकार के बीच बातचीत का बताकर सोशल मीडिया मे वायरल किया जा रहा है l हालाँकि यह आडियो की सत्यता की पुष्टि डँकारामं वेब पोर्टल नही करता है l