
अरविंदडेस्क सिंह पेंड्रा
खबर बिलासपुर./ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा और उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह बने। दोनों ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को शिकस्त दी। समीरा पैकरा ने भाजपा प्रत्याशी राजेश नंदनी आर्मो को 4 के मुकाबले 6 वोटों से हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने श्याममणि राठौर को हराया।

भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की हार को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस चुनाव की जिम्मेदारी मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के कंधों पर थी, जिन्हें संगठन का पूरा समर्थन हासिल था। हार के बाद विधायक मरपच्ची ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया और पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही।

जीत के बाद समीरा और राजा भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत तो हुआ, लेकिन विधायक और जिला अध्यक्ष पहले ही कार्यालय से निकल गए। समीरा पैकरा को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया था, जबकि राजा उपेंद्र बहादुर सिंह पार्टी की सूची में थे। अब संगठन यह तय करेगा कि दोनों पर क्या कार्रवाई होगी।

