डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान..साइबर ठगी पर होगा बिलासपुर पुलिस का वार! 15 अगस्त से चलेगा 49 दिन का जागरूकता अभियान



डेस्क खबर बिलासपुर ./ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी के खिलाफ अब व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल, जॉब फ्रॉड और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए जाएंगे।अभियान का दायरा स्कूल-कॉलेज से लेकर गांवों तक रहेगा। खास अंदाज में ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ के जरिए भी लोगों को अभियान से जोड़कर साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाया जाएगा। 15 अगस्त से शुरू होने वाला यह अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा, यानी स्वतंत्रता दिवस से गांधी जयंती तक साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है। लोगो को साइबर क्राइम से बचाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने इस मुहिम को शुरुआत की है ।

error: Content is protected !!