डेस्क खबर

पंचायत में प्रशासनिक लापरवाही का हैरान करने वाला कारनामा , महिला पंचों की जगह पतियों ने ली शपथ।
VIDEO सामने आने से ट्रिपल इंजन की सरकार पर उठ रहे सवाल..??

डेस्क। कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक की परसवारा पंचायत में एक बड़ा प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है , जिसने पंचायत व्यवस्था और महिला के अधिकारों पर पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है । यहां नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी अनियमितता उजागर हुई, जब 7 महिला पंचों के स्थान पर उनके पतियों ने शपथ ली। इस घटना के बाद बवाल मचा हुआ है। बिना जीते हुए लोगो को शपथ लेने के कारनामे को सुनकर जनता भी हैरान है की अधिकारियों ने आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे कर दी और जीती हुई महिलाओ के स्थान पर किस नियम के तहत उनके पतियों को शपथ दिलवा दी।

महिलाओ के हक और सत्ता मे स्थान को लेकर महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाली  ट्रिपल इंजन की बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है, इस घटना ने न सिर्फ महिला प्रतिनिधित्व के अधिकारों का हनन किया है, बल्कि पंचायत चुनाव और ग्रामीण प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। निर्वाचित होने के बावजूद 7 महिला पंच अपने पद की शपथ नहीं ले सकीं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा का माहौल है ।  गौरतलब है कि पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, ताकि सत्ता मे महिलाओ की भागीदारी रह सके  । इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत सचिव की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भले यह मामला अभी का लेकिन महिलाओ की सत्ता मे भागीदारी का इतिहास भी कहता है की आज भी महिलाओ के हक पर पुरुष राज करते है और पत्नियों की जीत की बदोलत सरपंच पति कहलाते है ।

error: Content is protected !!