छत्तीसगढ़डेस्क खबर

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा.,  धर्मजीत के भाषण ने उड़ाया धुर्रा..!
उमेश पटेल से हुई तीखी बहस, महंत को बताया बेदाग..!

डेस्क खबर../ छ्तीसगढ़ विधानसभा मे राज्यपाल अभिभाषण के ध्यानवाद प्रस्ताव पर तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह के भाषण ने सदन मे बैठे पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को हँसने पर मजबूर कर दिया।  चर्चा के दौरान अपने भाषण में पिछले सरकार की बखिया उखाड़ते हुए तीव्र आलोचना करते हुए घोटालों की लिस्ट गिनाई, बड़े बड़े घोटाले से रेडी टू ईट में कमीशन खाने पर पूर्व महिला बाल विकास मंत्री की खिचाई की । इस दौरान तखतपुर विधायक ने  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को बेदाग  बताते हुए  नेता प्रति चरण दास महंत की तारीफ करते हुए कहा कि  आप उस पद पर आसानी थे कि आप सारे काले कारनामे से आप दूर रहे,,,सिंहासन में विराज मान थे आपके सामने उधर वाले द्रोपदी का आपकी पार्टी के लोग चीरहरण  करते थे आप चुप चाप बैठे रहते थे ,, लेकिन आप को दोष नहीं दिया जा सकता,,

धर्मजीत और उमेश में नोंकझोंक से माहौल गर्माया


वही इस दौरान मोदी और राहुल के बीच चुनाव पर धर्मजीत सिंह और उमेश पटेल के बीच जमकर नोकजोख भी देखने को मिली । भाजपा विधायक  धर्मजीत सिंह जब अपने भाषण के दौरान इस बात का जिक्र कर रहे थे कि इस बार के निकाय चुनाव में दसों नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है, ।  और यही लोक तंत्र की असली ताकत है डायरेक्ट चुनाव हुआ है इससे से  पता चला जनता किसको चाहती है ।


उमेश पटेल ने आपत्ति की और कहा यही लोकतांत्रिक प्रक्रिया है तो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री का चुनाव डा रेक्त क्यों नहीं होता  । बस इसी बात को लपक कर  धर्मजीत ने तपाक से कहा की  इस बात से तो आप लोग डरते हो,  बार बार कहते हो कि मोदी एक दिन सीधा चुनाव कराएगा ।
सोचो एक तरफ मोदी दूसरी तरफ आलू से सोना निकालने वाले
जनता तो मोदी को ही चुनेगी ..
*जनता आलू से सोना बनाने वाले को थोड़ी चुनेंगी,,,❓❓*
बोलो ऐसा ही चुनाव चाहते हो,,।
बीजेपी विधायक के इस जबाब से  विपक्षी बैंच मे सन्नाटा छाया गया और पुरा सदन पूरा हंसी के ठहाको से गुंज गया।

error: Content is protected !!