डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कतार मे लगकर सपरिवार किया मतदान… सेल्फी जोन मे जाकर परिवार सहित किया फोटो शूट..!



डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ मे चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की  मतदान केंद्रों में खासा उत्साह देखने को मिला, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उनकी माता जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित आदर्श मतदान केंद्र मे बने सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया ।

error: Content is protected !!