तीन मंजिला इमारत से युवक ने लगाई छलांग.., टी आई विजय ने मारी हीरो की तरह एंट्री पकडा युवक का हाथ ! फिर ???
देखिये युवक के हाईवोल्टेज ड्रामा का खौफनाक VIDEO…


डेस्क खबर./ दुर्ग में सिद्धी विनायक मंदिर इंदिरा मार्केट के पास 3 घंटो तक एक अजीबोगरीब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहाँ लोगो के घर मे घुसने वाले युवक ने बचने के लिए तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी, गिरते समय बिजली की तार से टकरा गया और फिर छप्पर पर जा गिरा। यह ड्रामा लगभग तीन घंटे तक चला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और इलाके की बत्ती भी घंटों गुल् रही। छप्पर मे भी युवक हंगामा करता रहा और तभी टीआई विजय ने हीरो की तरह एंट्री कर युवक को हाथ मे लपक भी लिया इस दौरान युवक ने टीआई से हाथा पाई करने की भी कोशिश की।
इस दौरान पुलिस ने उसे शांतिपूर्वक उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह व्यक्ति पुलिस को चकमा देता रहा। बाद में सिटी कोतवाली टीआई विजय यादव ने हीरो की तरह एंट्री मारकर छप्पर पर उतरे और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद भी वह व्यक्ति शांत नहीं हुआ और थाना प्रभारी को धक्का मारते हुए सड़क पर जंप लगाकर घायल हो गया। आसपास इकठ्ठा हुई भीड़ ने युवक को काबू कर पुलिस को सौप दिया।
इस घटना के पीछे की वजह जानने पर पता चला कि वह व्यक्ति अपने बच्चे की तबीयत और अपने काम को लेकर दिमागी रूप से परेशान था। उसने दो दिन से कुछ खाया नहीं था, जिससे वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था और इसलिए उसने परेशान होकर यह कदम उठाया था फिलहाल पुलिस ने मानसिक रूप से परेशान युवक को परिजनों को सौप दिया है। घटना करीब एक हफ्ते पुरानी बताई जा रही है।