डेस्क खबररायपुर

विधायक देवेंद्र यादव सहित 13 समर्थको पर दर्ज FIR…. थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला ..।


डेस्क खबर रायपुर../  छ्तीसगढ़ के रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देवेंद्र यादव सहित 13 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला रोड जाम करने से जुड़ा हुआ है, जिसमें इन लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सार्वजनिक सड़क को जाम किया था। देवेंद्र यादव और उनके समर्थकों पर आरोप है की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने सड़क को जाम करते हुए आपस में धक्का मुक्की की रायपुर के गंज थाना के थाना प्रभारी की शिकायत पर केंद्रीय जेल रायपुर से कुछ दूर स्थित सड़क पर जाम करने के कारण देवेंद्र यादव और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है


पुलिस ने बताया है कि देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे और शिबली मेराज खान पर अपराध दर्ज किया गया है।
यह मामला एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है,

और पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आगे की जांच चल रही है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!