डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, जारी किया आरोप पत्र… ।
किया जीत का दावा, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का वादा..!!



डेस्क खबर बिलासपुर। नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप पत्र जारी किया। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कांग्रेस शासनकाल में जनता को लूटने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। अमर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान बिलासपुर नगर निगम में कई घोटाले हुए, जिनमें एफडीआर घोटाला और नगर निगम की कीमती जमीनों को कौड़ियों के भाव नीलाम करने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासनकाल हमेशा भ्रष्टाचार और जनता को धोखा देने वाला रहा है।

अग्रवाल ने कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग कर जनता की मेहनत की कमाई को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के पिछले एक साल के कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के कार्यों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!