
डेस्क खबर../ बिलासपुर कलेक्ट्रेट में अब बुजुर्ग और दिव्यांगों को अपनी फरियाद लेकर घसीटकर चलने की मजबूरी से राहत मिल गई है। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में व्हीलचेयर की व्यवस्था शुरू कर दी है। बीते दिन एक दिव्यांग बुजुर्ग को कलेक्ट्रेट परिसर में व्हीलचेयर न होने की वजह से घसीटकर चलने को मजबूर होना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और खबरें सुर्खियों में आईं।
दिव्यांग बुजुर्ग की तकलीफ की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। आज समाज कल्याण विभाग की मदद से कलेक्ट्रेट परिसर में दो व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गईं। इनका उपयोग दूर-दराज से आने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग अपनी समस्याओं और कामों के लिए कर सकेंगे।
बिलासपुर कलेक्टर ने मीडिया की खबरों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दिव्यांग और बुजुर्गो के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किये है।

इस सुविधा से अब कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले जरूरतमंदों को राहत मिलेगी और उन्हें अपनी शिकायत या कार्यों के लिए किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। और ना ही अपनी फरियाद के लिए घसीटना पडेगा।
