INTUC की बैठक में श्रमिक हितों पर मंथन, अजय यादव सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधि हुए शामिल

डेस्क खबर चांपा। छत्तीसगढ़ इंटक (INTUC) की 47वीं राज्य कार्यसमिति की बैठक 18 नवंबर 2026 को चांपा के सनराइज क्लब, पिल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रमिकों के अधिकार, कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सामरी क्षेत्र से अजय यादव, अध्यक्ष हिण्डाल्को माइंस कर्मचारी संघ (INTUC) एवं जिला अध्यक्ष नगरीय निकाय श्रमिक संघ, बलरामपुर अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश स्तर पर श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक प्रयासों पर सहभागिता की।

कार्यक्रम का नेतृत्व INTUC के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें पारित किया गया।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव सद्दाम खान ने भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के हित में काम करने की इच्छा जताते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे श्रमिकों के अधिकारों के लिए काम करेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और श्रमिकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने पर भी जोर दिया गया।
