छत्तीसगढ़डेस्क खबर

मोबाइल की इन 14 सेटिंग्स पर रखें नजर, छोटी-सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक खाता



डेस्क खबर CG Cyber Alert: साइबर अपराधी अब ओटीपी और एटीएम पिन पूछने के बजाय स्मार्टफोन की सेटिंग्स और एप परमिशन का सहारा लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। मोबाइल की कुछ संवेदनशील अनुमतियां ठगों के लिए बैंकिंग जानकारी तक पहुंचने का रास्ता बन सकती हैं।

रायपुर। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर ठगी के मामले भी नए तरीकों से सामने आ रहे हैं। अब अपराधी फर्जी लिंक, एपीके फाइल और संदिग्ध मोबाइल एप के जरिए लोगों के स्मार्टफोन तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार फोन का एक्सेस मिलने पर निजी जानकारी और बैंकिंग गतिविधियों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ जाता है।

साइबर विशेषज्ञ मोहित साहू ने मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सतर्क करते हुए 14 संवेदनशील सेटिंग्स की जांच करने की सलाह दी है। इनमें स्क्रीन शेयरिंग, एक्सेसिबिलिटी परमिशन, नोटिफिकेशन एक्सेस और अन्य एप अनुमतियां शामिल हैं। इनका गलत इस्तेमाल करके ठग फोन की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

अनजान एप को अनुमति देना पड़ सकता है भारी

विशेषज्ञों के मुताबिक, मोबाइल में इंस्टॉल हर एप को जरूरत के अनुसार ही अनुमति देनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, बाहरी स्रोत से एपीके फाइल डाउनलोड करने या संदिग्ध एप को एक्सेस देने से बचें। समय-समय पर फोन की सेटिंग्स में जाकर गैरजरूरी परमिशन बंद करें। साथ ही बैंकिंग से जुड़े मैसेज और लेनदेन पर नजर रखें। थोड़ी सी सावधानी साइबर ठगी से बचाव में अहम भूमिका निभा सकती है।

error: Content is protected !!