डेस्क खबरदेश

साइबर थाना रेंज सरगुजा की प्रमुख उपलब्धियाँ: वर्ष 2024 में उल्लेखनीय कार्यवाही…!
प्रदेश भर मे साइबर मामलों मे बना अव्वल..

Ads

डेस्क खबर…./ साइबर थाना रेंज सरगुजा ने वर्ष 2024 में साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में शानदार सफलता प्राप्त की है।  पुलिस महानिरीक्षक महोदय, सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन में साइबर थाना ने कई महत्वपूर्ण कार्यवाहियों को अंजाम दिया और प्रदेशभर में साइबर अपराधों के खिलाफ अपनी प्रभावी भूमिका निभाई।


1. प्रदेश में अग्रणी कार्यवाही: सरगुजा साइबर थाना रेंज  प्रदेश के अन्य साइबर थानों के मुकाबले मामलों की निपटान में अग्रणी रहा। 16 प्रमुख प्रकरणों में 81 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई और पीड़ितों को कुल 1,33,80,481 रुपए की राशि वापस दिलाई गई। यह आंकड़ा प्रदेश में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत दिलाने में सबसे अधिक रहा।


2. दूसरे राज्यों में दबिश और कार्रवाई: साइबर थाना ने 17 राज्यों में आरोपी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान, आरोपियों के खिलाफ कई प्रमुख राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, असम, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना आदि में दबिश दी गई और विभिन्न साइबर अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।



3. प्रमुख साइबर अपराधों में सफलता: साइबर थाना द्वारा कई प्रकार के साइबर धोखाधड़ी जैसे शेयर बाजार निवेश, नौकरी देने के नाम पर ठगी, ओटीपी के बिना बैंक खातों से पैसे निकालने और ऑनलाइन टेलीग्राम से ठगी के मामलों में सफलता प्राप्त की। इन मामलों में आरोपीगण से बड़ी मात्रा में राशि बरामद कर पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।


4. साइबर अपराधों की जागरूकता: साइबर थाना ने आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए। इस अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचने के उपाय और टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई, ताकि लोग साइबर अपराधों से बच सकें और तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।



अपील: साइबर रेंज थाना रेंज सरगुजा नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न दें, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी सुरक्षित रखें और साइबर अपराधों के मामलों में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करें। इस अभियान के अंतर्गत रेंज सरगुजा द्वारा लगातार साइबर अपराधों से निपटने के प्रयास जारी रहेंगे।
शानदार कार्यवाही के लिए टीम निरीक्षक कलीम खान, उप निरी. प्रसाद सिन्हा, स.उ.नि. प्रवीण राठौर, प्र. आर. शशी भूषण, धमेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकज, मिथिलेश पाठक, आरक्षक कुन्दन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक किन्डो, सुयश पैकरा, अन्शुल शर्मा, महिला आरक्षक सुषमा पैकरा की भूमिका सरहानीय रही।

error: Content is protected !!