सहायक शिक्षकों का सरकार के खिलाफ हंगामा, बीजेपी मुख्यालय के अंदर घुसकर दिया धरना..!
संगठन महामंत्री के सामने रोते बिलखते रहे बर्खास्त हजारो शिक्षक..!


डेस्क खबर,रायपुरः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार द्वारा सेवा से बर्खास्त किए गए छत्तीसगढ़ के हजारों सहायक शिक्षकों में सरकार के खिलाफ हल्ल बोलते हुए बीजेपी मुख्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया और बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया। आज हजारों सहायक शिक्षक बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। गेट पर रोकने के बाद उन्होंने हंगामा किया जिसके बाद बीजेपी मुख्यालय का गेट खोला गया। जैसे ही गेट खोला गया सभी सहायक शिक्षक बीजेपी मुख्यालय में घुसे और धरने पर बैठ गए है।
मुख्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद
सहायक शिक्षक जिस समय बीजेपी मुख्यालय पहुंचे उस समय बीजेपी के संगठन महामंत्री पवन साय समेत कई नेता बीजेपी मुख्यालय में मौजूद थे। उन्होंने बाहर आकर बर्खास्त शिक्षकों से बात करने की कोशिश की। लेकिन शिक्षक अपने समायोजन की मांग पर हुए हैं। धरना और सड़क जाम की वजह से पवन साय बीजेपी मुख्यालय से बाहर नही निकल सके।
सरकार ने किया था शिक्षकों को बर्खास्त
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का परिपालन करते हुए राज्य के बीएड डिग्री धारी करीब तीन हजार सहायक शिक्षकों को से सेवा से पृथक कर दिया है। इसके बाद सहायक शिक्षक आज सुबह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए हैं। सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने की मांग को लेकर पिछले 19 दिसंबर से आंदोलन कर रहें है उसके बाद भी फिलहाल सरकार शिक्षकों को बहाल करने के मुड़ मे नजर नही आ रही।