डेस्क खबर

पुलिस ने चाकूबाजों को दिलवाई सुधरने की शपथ, अपराध से दूर रहने की चेतावनी..।



डेस्क खबर ../ आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। तुकोगंज थाना पुलिस ने इलाके के सभी चाकूबाजों को थाने बुलाकर उनसे अपराध से दूर रहने की शपथ दिलवाई और हिदायत दी। पुलिस ने सभी आरोपियों से उनके व्यक्तिगत और आपराधिक विवरण का डोजियर भी भरवाया। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना और संभावित अपराधों पर लगाम लगाना है। पुलिस का मानना है कि ऐसे प्रयास से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा, जिससे वे अपराध की दुनिया से दूर रहेंगे।

error: Content is protected !!