डेस्क खबर

थाने में ख़ुदकुशी मामला: टीआई और एसपी पर युवक के पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा …!
बाल बाल बची एडिशनल एसपी निमिषा पांडे आक्रोशित महिलाओं ने की जान से मारने की कोशिश ..?
देखिए वीडियो और पढ़िए मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी ..!

डेस्क खबर । बलरामपुर में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए अस्पताल के प्यून की थाने में मौत हो गई। बाथरूम में फांसी में लटकी लाश मिली। हालांकि प्यून ने फांसी लगाई, या मौत की वजह कुछ और है इसका पता नहीं चल पाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया, पथराव किया और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।
मृत युवक के पिता ने एसपी और टीआई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चोट के निशान दिखाए है। मीडिया के सामने मृतक के पिता ने दावा किया है कि एसपी और थानेदार ने उन लोगों की तीन दिनों तक पिटाई की है।

बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ प्यून गुरुचंद मंडल (30) की पत्नी करीब 20 दिनों से लापता थी। इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर पुलिस ने गुरुचंद मंडल को थाने में कई बार पूछताछ के बुला चुकी थी। गुरुवार को भी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए दोपहर करीब 2 बजे थाने बुलाया था। घटना की जानकारी लगते ही डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ थाने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। जांच की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया। कुछ देर में ही आक्रोश इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

एडिशनल एसपी निमिषा पांडे की पिटाई, लाठी चप्पल और पत्थरों से दौड़ाकर महिलाओ ने पीटा,  जान से मारने की कोशिश,देखें  वीडियो


प्रदेश में पिछले कुछ समय से कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। बढ़ते अपराधों की घटनाएं न केवल आम जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। प्रदेश में विभिन्न प्रकार के अपराधों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें हत्या, लूट, बलात्कार सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में अपराध दर में  वृद्धि हुई है। यह केवल एक संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक कारण भी माने जा रहे हैं।

बलरामपुर। पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद बलरामपुर में शुक्रवार को भी बवाल जारी है। युवक की डेडबॉडी को पुलिस बलरामपुर से उसके गृहग्राम ले जा रही थी इस दौरान लोग फिर आक्रोशित हो गए। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। हालाँकि भीड़ में दिखाई दे रहे लोग दूसरे राज्यों से अकार छत्तीसगढ़ में बस गये हैं और अब इन्ही लोग यहाँ का माहौल ख़राब कर रहे है।


इधर उग्र भीड़ को क़ाबू करने पहुंची ASP निमिषा पांडे पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला चप्पल से मारती नजर आई है। मृतक का शव लेने से परिवारजनों एवं बंगाली समाज ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस खुद डेडबॉडी को उसके गृहग्राम संतोषी नगर पहुंची है।


गुरुवार रात भी थाने में हुई थी तोड़फोड़

इससे पहले गुरुवार रात भी बलरामपुर थाने में लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। देर रात तक हंगामे के बाद थाने और एसपी कार्यालय के सामने हाईवे पर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटाया। एसपी ने बलरामपुर थाना प्रभारी और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

मृतक गुरुचरण मंडल के पिता शांति राम ने थाने से बाहर निकलकर कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को मारकर लटकाया है, TI और SP तीन दिनों से गुरुचरण को पीट रहे थे। वहीं ASP शैलेंद्र पांडेय ने इन आरोपों को खारिज किया है। ASP ने कहा कि, सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था उसने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।


सूत्रों के मुताबिक़ महिला के लापता होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा था। जिसके बाद युवक ने ख़ुदकुशी कर ली। फ़िलहाल पुलिस का ध्यान अब शांति क़ायम करने की दिशा में है। लेकिन बड़ा सवाल है कि मृतक की लापता पत्नी अभी कहाँ और किस हाल में हैं। बलरामपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाए युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गईं। युवक की मौत के बाद जिले सहित क्षेत्र में तनाव है, लोग सड़को पर उतर कर आंदोलन कर रहे है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम उठाने की आवश्यकता है। लेकिन, प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है। पुलिस और अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की कमी और उनके ऊपर विश्वास का अभाव, अपराधियों को बढ़ावा देता है। वही राजनीतिक नेतृत्व का भी इस समस्या में बड़ा हाथ है। चुनावों के समय किए गए वादे और बाद में उनकी अनदेखी ने जनता का विश्वास तोड़ दिया है। राजनीतिक पार्टियों के बीच अस्थिरता और आपसी संघर्ष ने भी कानून व्यवस्था को प्रभावित किया है। जब राजनीतिक दल अपराधियों के साथ सांठगांठ करते हैं, तो इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ती है। इसके समाधान के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करने की आवश्यकता है। प्रशासन, समाज और राजनीतिक नेतृत्व को एक साथ मिलकर काम करना होगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। अगर हम अभी कदम नहीं उठाते हैं, तो भविष्य में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। सभी को इस दिशा में जागरूक होकर सक्रियता दिखानी होगी।

पुलिस अफ़सरों पर सवाल

दूसरी ओर, सरगुजा संभाग में पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठ रहा है। संदीप लकड़ा हत्याकांड, बलरामपुर मे करोड़ों की लूट और अनेक ऐसे मामले हैं जो अफ़सरों के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं।

error: Content is protected !!