इंद्रावती पुल से युवती ने लगाई छलांग, ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बची जान ! ग्रामीणों के साहस का रेस्क्यू LIVE VIDEO..


डेस्क खबर जगदलपुर। इंद्रावती पुल से एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुल के आसपास मौजूद लोगों की नजर जैसे ही युवती पर पड़ी, उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। साथ ही कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत नदी में कूदकर युवती को डूबने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार युवती भानपुरी के बाकेल गांव की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को इस घटना की वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोहंडीगुड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस मामले में ग्रामीणों के साहस का लाइव रेस्क्यू वीडियो भी सामने आया है जिसके वजह से युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जाया सका ।
इसके बाद युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इस पूरी घटना में ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।