

डेस्क खबर / रायपुर से कोरबा आ रहे राज शासन के चार्टर प्लेन हादसे का शिकार होते होते बाल बाल बचा । जिस समय यह घटना हुई उस समय प्लेन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विष्णु केबिनेट के मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी और रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह अंदर मौजूद थे । बताया जा रहा है की कोरबा में लैंडिंग के दौरान प्लेन के अन्दर जोरदार झटका लगा जिसके बीजेपी के नेताओ ने भी महसूस किया । वही कुछ लोगो का कहना है कि लैंडिंग के पहले प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई थी और वह हवा में दो राउंड अपने आप घूम गया जिसके चलते अचानक लैंडिंग के दौरान रनवे में प्लेन हिचकोले खाने लगा.!
फिलहाल प्लेन में मौजूद लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे है । फिलहाल इस घटना के बाद वित्त मंत्री चौधरी ने कार के माध्यम से पुरे रनवे का बारीकी से निरीक्षण किया ।
अचानक हुई इस घटना से बीजेपी के नेता और मंत्री खासे नाराज बताए जा रहे है । स्टेट प्लेन की लैंडिंग के दौरान जोर का झटका लगने से मची खलबली के बाद भाजपा अध्यक्ष ओपी चौधरी, मंत्री श्याम बिहारी और अभिषेक सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और एफआईआर के निर्देश दिए हैं। लैंडिंग के समय रनवे की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मंत्री की नाराजगी के बाद कलेक्टर ने बालको प्रबंधन और राज्य विद्युत् कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। यह घटना सुरक्षा मानकों पर चिंता जताती है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। फिलहाल प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आई थी या रनवे में कुछ गड़बड़ी थी यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।
क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो रूमगरा एयरट्रीप छत्तीसगढ़ विद्युत कपनी का है और इसके देख रखाव की जबाबदारी बालकों प्रबंधन की है ।
