रायपुर
कांग्रेसी महापौर के खिलाफ FIR दर्ज, सिविल लाइन थाने में मामला हुआ दर्ज ।

डेस्क खबर / प्रदेश की राजधानी रॉयपुर में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और बलवा के आरोप लगाए गए हैं।

यह एफआईआर विधानसभा घेराव के दौरान भाजपा द्वारा जारी किए गए वीडियो के आधार पर दर्ज की गई, जिसमें महापौर पर पुलिस के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया था। सिविल लाइन थाने में धारा 121(1)-BNS, 132-BNS, 191(2)-BNS, 221-BNS, और 296-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।