रायगढ़

तेज रफ्तार मजदूरों से भरी पिकप पलटी, 3 की मौत, 20 घायल.! VIDEO– घटनास्थल पर मची चीख पुकार !

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर डेस्क / रायगढ़ जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे से 3 मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही, 20 मजदूर घायल है।
सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायगढ़ के खैरझीटी गांव के ग्रामीण पिकप में सवार होकर भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने सारंगढ़ जा रहे थे। बरमकेला जंगल रोड के पास पहुंचे थे।
तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर है। वही मौके पर चीख पुकार मच गई ।

चालक ने ब्रेकर में भी रफ्तार कम नहीं किया

पिकअप में 20 से 25 लोग सवार थे। इसी दौरान बीच सड़क पर अचानक गतिरोधक आ गया, जिससे चालक रफ्तार कम नहीं का पाया और तेज गति से पिकप को ब्रेकर पर चढ़ा दिया। जिससे पिकप उछलकर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है घटना में 3 की मौत हो गई है। घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

माल वाहक वाहनों पर सवारी बैठाने का नियम नहीं है

परिवहन विभाग के नियम अनुसार कोई भी माल वाहक वाहनों पर यात्री बैठाकर सफर करना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है। इसके बावजूद पिकप मालिक मजदूरों को ठूंस ठूसकर भरकर सफर कर रहे थे। पिकप की ओर आरटीओ, यातायात पुलिस की नजर तक नहीं गई।

error: Content is protected !!