छत्तीसगढ़

मैडम 500 रु की वसूली से होता है आपका मेकअप ! बीजेपी नेता ने महिला अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप .! सुनिए बीजेपी नेता और महिला नायब तहसीलदार का चर्चित ऑडियो .!

डेस्क खबर ./ जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता खुबलाल ध्रुव और महिला नायब तहसीलदार ज्योति सिंह का एक वायरल ऑडियो इस समय सुर्खिया बना हुआ है .. ऑडियो में दोनों एक दूसरे के खिलाफ धमकी भरी आवाज में कहते सुनाई दे रहे है ..इस ऑडियो के सामने आने के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है ।.इस ऑडियो में बीजेपी नेता महिला अधिकारी पर 500 रु लेकर गाड़ियां चलवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए मैडम साहिबा का मेकअप तक इन पैसों से होने का दावा कहते सुनाई दे रहे है ..तो जवाब में नायब तहसीलदार नेताजी को उनकी छबि का आइना दिखाते हुए बीजेपी नेता को छूटभैय नेता बता रही है ।

धमतरी में रेत खदानों से अवैध उत्खनन और परिवहन विवाद और मारपीट के मामले नए नही है… लेकिन ताजा बवाल से जिले की राजनीति और प्रशासन दोनों इसके लपेटे में आ गए है… पूरा बवाल सोशल मीडिया में वायरल हुई एक ऑडियो से शुरू हुआ है… इस ऑडियो में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव… और महिला नायाब तहसीलदार ज्योति सिंह के बीच तीखी.बहस हुई है .. भाजपा नेता ने बार बार अवैध खदान और अवैध परिवहन वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए नायब तहसीलदार को बोलते नजर आ रहे है ..और दोनों के बीच हो रही बातचीत धीरे धीरे खींचातानी में बदल गई .और अधिकारी और नेता के बीच आरोप और धमकियां शुरू हो गई…

बीजेपी नेता के द्वारा वायरल किया गया ऑडियो.?

इस मामले में नायब तहसीलदार ने मीडिया में सीधा कोई बयान नही दिया है लेकिन कलेक्टर से शिकायत जरूर की है… धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने इस शिकायत पर जांच की बात कही है… वहीं भाजपा नेता ने खुद का एक वीडियो भी मीडिया से शेयर किया है और फिर से गंभीर आरोप लगाए है… इस बवाल से अब सत्ताधारी दल यानी कि भाजपा के प्रमुख नेता भी धरम संकट में फंस गए है… और सवालों का जवाब देने की स्थिति में नही है… देखना होगा कि ये बवाल आगे और क्या रंग लेता है..लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद से एक ही चर्चा चल रही है कि जिले में अवैध खदानों का संचालन बेधड़क चल रहा है और इसमें अधिकारी और नेता दोनों एक दूसरे की मिलीभगत की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है ।

error: Content is protected !!