राजा रानी के नाम पर खिला रहे थे आनलाइन सट्टा.! सुल्तानिया हुआ गिरफ्तार ! तो जैन की तलाश में पुलिस !

अरविंद सिंह की कलम से !
डेस्क खबर ./। जिले में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार मुख्य आरोपी रितेश कुमार सुल्तानिया को साइबर सेल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है,जबकि मामले में एक अन्य आरोपी जिसने राजरानी आनलाइन सट्टा एप बनाया वो अब तक फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है तो पहले ही मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।।

मामला जीपीएम जिले का है जहां पर आइपीएल में ऑन लाइन सट्टा खिलाने का कारोबार फैलाने वालें गिरोह के मुख्य आरोपी रितेश सुल्तानिया पिता राम अवतार सुल्तानिया उम्र 30 साल निवासी बजरंग चौक पेण्ड्रा को साइबर सेल की टीम को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी मधुर जैन की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है शॉटकट में कम समय में पैसा कमाने के लिए मधुर जैन के द्वारा राजा रानी एप बनाया था और उस एप के जरिये आरोपी ऑन लाइन सट्टा का कारोबार जिले में संचालित किए थे पुलिस ने मामले में पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।।जबकि पुलिस रेड के दौरान रितेश सुल्तानिया मौके पर अपना मोबाइल फ़ोन फेंककर फरार हो गया था ऑनलाइन सट्टा के संचालक रितेश सुल्तानिया की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी जिसके बाद पेंड्रा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।। आरोपी रितेश सुल्तानिया ने जिले में सट्टा खिलाने की शुरुआत की फिर शॉर्टकट के जरिए पैसे कमाने के लिए अपने दोस्त मधुर जैन निवासी बजरंग चौक पेण्ड्रा के साथ मिलाकर खुद का एक ऐप बना लिया और मास्टर आईडी के जरिये राजारानी ऐप के नाम से ऑनलाइन सट्टे का अवैध कारोबार का जिले में संचालन शुरू किया।और तो और इन्होंने इंस्टाग्राम व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपने एप का प्रचार प्रसार भी करते थे साथ ही पिक्सआर्ट ऐप बनाया पोस्टर खरीदे साथ ही फर्जी सिम और फर्जी खाते खुलवाकर सट्टा खिलाने के लिए स्थानीय युवाओं को एजेंट बनाकर अपना एक गिरोह तैयार कर लिए।पेंड्रा थाने और साइबर सेल की संयुक्त टीम की कार्यवाही में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एजेंट, फर्जी सिम जुगाड़ने वाले सिम विक्रेता से लेकर खाता किराए पर देने वाले सभी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था पुलिस ने अब तक मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही रितेश सुल्तानिया की अब गिरफ्तारी हुई है वही मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी मधुर जैन को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही से सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है ।