रायपुर

भूमि के बटांकन एवं ऋण पुस्तिका बनाने के काम के लिए रिश्वत मांगने वाले पटवारी व कोटवार हुए निलंबित…





ACB Traip in Patwari:– रिश्वत लेते हुए पटवारी व कोटवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

दुर्ग। दादा की मौत के बाद भूमि के बटांकन एवं ऋण पुस्तिका बनवाने वाले किसानों से रिश्वत मांगने वाले पटवारी व कोटवार को गिरफ्तार किया गया है दोनों को आज रंगे हाथों की रकम के साथ पकड़ा गया है। मामला दुर्ग जिले का है।

दुर्ग जिले के ग्राम भेड़सर निवासी प्रार्थी वीरेंद्र देशमुख ने एंटी करप्शन रायपुर के कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया था कि ग्राम भेड़सर में प्रार्थी एवं उसके परिवार के अन्य लोगों की भूमि स्थित है जहां उसके दादाजी की मृत्यु पश्चात भूमि के बटांकन एवं ऋण पुस्तिका बनाने हेतु किसान परिवार से पटवारी रमेश कुमार देशलहरे और ग्राम कोटवार राजेश्वर दास उर्फ सुखदास से संपर्क करने पर उनके द्वारा प्रति व्यक्ति चार के हिसाब से सात लोगों का 28 हजार रुपए रिश्वत मांगा गया था। जिसमें से 5000 एडवांस के रूप में ले लिया गया था। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।



शिकायत के सत्यापन के पक्ष से आयोजित कर आज 19 जून को भेडसर पटवारी रमेश कुमार देश लहरे और ग्राम कोटवार राजेश्वर दास उर्फ सुखदास को पटवारी कार्यालय में 3000 रिश्वत लेते रहेंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि कल कोरबा में 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक अभियंता व उप अभियंता को गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद अदालत से सर्च वारंट लेकर उनके निवास समेत अन्य ठिकानों में भी आज एसीबी की टीम द्वारा दबिश दी गई है। भ्रष्टाचारी अफसर व कर्मियों पर अब एसीबी दोहरी कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!