VIDEO –पुलिस सिपाहियों ने सिख युवक की पगड़ी को सिर से गिराया – खींचे बाल ! आक्रोशित सिख समाज ने सौंपा ज्ञापन । SP ने किया आरक्षकों को भेजा लाइन . पीड़ित सिख ने सुनाई आपबीती दिखाए सबूत ।



रायपुर डेस्क – पीड़ित बहादुर सिंह ने सिख समाज को पत्र लिखकर पगड़ी गिराकर जुड़ा पड़कर, बाल खींच कर, धार्मिक – सामाजिक गलियां देने, बिना वजह मारपीट करने के लिए थाना टिकरापारा के दोनों सिपाहियों के खिलाफ जानकारी देकर न्याय की मांग की थी और अपने साथ हुई आपबीती सुनाते हुए अपने कपड़ो को उतारकर पुलिस की बेरहमी की दास्तां सुनाई ।
बहादुर सिंह की शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज ने एक बैठक बुलाकर बहादुर सिंह के साथ टिकरापारा थाने के सिपाहियों द्वारा सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने अर्थात पगड़ी गिरने और केस अर्थात बाल खींचकर अपमानित करने को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर दोनों सिपाहियों पर धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ एवं खिलवाड़ करने की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी जिसको गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसपी संतोष सिंह ने दोनों आरक्षकों को लाइन भेज दिया है ।

इस दौरान सिख समाज के सभी गुरुद्वारों के प्रधान सहित समाज के लोग बड़ी संख्या मे पीड़ित सिख के समर्थन में साथ नजर आए ।