रायपुर

राज्य शासन का बड़ा फैसला ! पूर्व कलेक्टर और एसपी को किया निलंबित.!

रायपुर ..IAS, IPS के खिलाफ राज्य शासन की बड़ी कार्यवाही, बलौदाबाजार के कलेक्टर रहे के एल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को राज्य शासन ने किया निलंबित, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए किया निलंबित। इससे पहले दोनों अधिकारियों का तबादला कर किया गया था ,और पूरे मामले की जांच के लिए टीम भी बनाई गई है जो इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है सरकार द्वारा जारी आदेश का उचित समय पर पालन नहीं करने को भी बड़ी वजह माना गया है ,जांच के लिए बनी SIT टीम भी अलग अलग बिंदु पर जांच कर रही है साथ ही इंटरनेट में वायरल वीडियो के आधार उपद्रवियों की पहचान के साथ साथ नेताओं की भूमिका की जांच के लिए भी नेताओं के काल डिटेल भी खंगाले जा रहे है ।

निलबंन अवधि में आईएएस केएल चौहान का मुख्यालय महानदी भवन होगा. वहीं निलबंन अवधि में एसपी पी सदानंद का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय रायपुर रहेगा.

बता दें, 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस सोमवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. जिसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में वहां मौजूद 20-30 पुलिसकर्मी घायल हो हुए. फिलहाल, शहर में 16 जून तक धारा 144 लागू है.

error: Content is protected !!