छत्तीसगढ़

नो एंट्री में घुसे ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर वसूले पैसे ।कैमरे में कैद हुई ट्रैफिक जवान की करतूत !

डेस्क खबर/ नो एंट्री में घुसे वाहन से वसूली के कई बार सुर्खिया बनती है । लेकिन इस बार सूरजपुर में सोशल मीडिया में एक यातायात पुलिस कर्मी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है,, जहा सोशल मीडिया में बताया जा रहा है की सूरजपुर के नो एंट्री जोन में एक ट्रक के घुसने पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मारपीट कर पैसा वसूला गया है,, जहा ट्रक दूसरे राज्य की होने के कारण ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर चला गया। हालाकि जवान का नाम और वीडियो का सच जांच के बाद ही पता चल पाएगा ,। लेकिन वायरल सीसीटीवी फुटेज को लेकर चर्चा जोरों पर है,।

ऐसे में जिले के यातायात प्रभारी बिरजू पांडे ने बताया की नो एंट्री जोन में आने वाले वाहनों पर दो हजार रुपए जुर्माने की कार्यवाही की जाती है,, ऐसे में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज की जानकारी नहीं है ,, फुटेज देखने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी,।उम्मीद है इसकी घटना का सच क्या खुलासा पुलिस जरूर करेगी ।

error: Content is protected !!