सहकारी समिति ऑफिस बना शराबखोरी का अड्डा, प्रबंधक ने शराब की बोतल के साथ सजा रखी थी महफ़िल ..वीडियो वायरल ही मचा हड़कंप .

डेस्क खबर कवर्धा ../ किसानों की सेवा के लिए बनी समिति अब शराबखोरी का अड्डा बनते नजर आ रही है ।लोहारा ब्लॉक की धरमगढ़ सहकारी समिति में समिति प्रबंधक के शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में समिति प्रबंधक ललित सेंगर कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं।
आरोप है कि खाद लेने समिति पहुंचे किसानों के साथ प्रबंधक ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर समिति प्रबंधन में भी हलचल मच गई है। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है किस तरह शराब की महफिल सजी हुई थी और किसानों से अभद्र भाषा में बातें की जा रही थी।
नोट –वीडियो में अश्लिल शब्दों का इस्तेमाल किया गया कृपया महिलाओं और बच्चों को दूर रखें
बताया जा रहा है कि समिति प्रबंधन ने मामले में ललित सेंगर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सवाल यह है कि किसानों की सुविधा के लिए संचालित सहकारी समिति में यदि इस तरह की स्थिति सामने आती है, तो जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी?
