डेस्क खबरबिलासपुर

सवर्ण आयोग के गठन को लेकर बिलासपुर में बैठक


डेस्क खबर बिलासपुर../सवर्ण समाज समन्वय समिति की ओर से रविवार को पुराना बस स्टैंड इमलीपारा स्थित श्री परशुराम भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ में सवर्ण आयोग के गठन, आरक्षण व्यवस्था में सुधार और UGC Rollback को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, महिला शक्ति और युवा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के अलग-अलग वार्डों में साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने की कार्ययोजना भी बनाई गई।
बैठक में ब्राह्मण, क्षत्रिय, जैन-अग्रवाल, सिंधी और कायस्थ समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!