छत्तीसगढ़

मंत्री यादव की चाकू घोंपकर हत्या , बीच चौराहे हुई वारदात ।दो पुराने गैंगस्टार के बीच थी पुरानी रंजिश !हिस्ट्रीशीटर व पूर्व पार्षद पर हत्या का शक .!

डेस्क खबर – बीती रात दुर्ग शहर के मध्य स्थित गंजपारा चौक में आपसी रंजिश को लेकर मंत्री यादव की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई । पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है । मृतक का नाम मंत्री यादव बताया जा रहा है जो पचरीपारा दुर्ग में रहता था जो दुर्ग बस स्टैंड का पार्किंग ठेकेदार था । आरोपियों ने मृतक पर चार बार चाकू से वार किया था । इस दौरान मृतका मौके से अपनी जान बचाने के लिए करीब 300 मीटर भागा भी लेकिन इस दौरान उसकी किसी ने मदद करने की कोशिश भी नही की । और मंत्री यादव की मौत हो गई । पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है ।

मृतक के परिवार के सदस्य ने बताया कि इस हत्या में पूर्व पार्षद रहे हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के साथ अक्षत दुबे, अमिताभ दुबे , अभय दुबे के शमिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि अजय दुबे पूर्व में वार्ड की लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था इस बात को लेकर कुछ महीने पहले पूर्व पार्षद अजय दुबे की जमकर पिटाई हुई थी , उस समय पीटने वालों में मृतक भी शामिल था । इस मामले को लेकर अजय दुबे के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी जिसे लेकर वह लगातार मौके की तलाश में रंजिश रखते हुए मंत्री यादव को जान से मारने की फिराक में था ,जिसकी शिकायत दुर्ग पुलिस में कई बार की जा चुकी है ।

लेकिन दुर्ग पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई । इसलिए इन अपराधियों के हौसले बुलंद थे और परिणाम स्वरूप आज मंत्री यादव की अजय दुबे ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या कर दी । हिस्ट्रीशीटर अजय दुबे के खिलाफ दुर्ग पुलिस में 40 से भी अधिक मामले दर्ज बताया जा रहा हैं । घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है । वही इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है । बताया यही भी जा रहा है की मृतक और आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक मामले थानों में दर्ज है ।

error: Content is protected !!