छत्तीसगढ़

चुनावी समर में बयानबाजी के पसीने से भीग रहे है नेता….!!!

नेताओं को इतना गुमान…. खुद की और अपनो की कर रहे भगवान से तुलना…..!!।

तो वही कांग्रेस पर गृह मंत्री ने किया कुछ ऐसा कटाक्ष!!

पढ़े डंका राम पर राजनीति घमासान पर खास रिपोर्ट…हमेशा सच के साथ….!!





डंका राम/छत्तीसगढ़/ जांजगीर चांपा डेस्क/

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ में चुनावी समर अपने पीक पर है … सात मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों में बयानबाजी के सुर लगातार तेज हो रहे है… चुनावी अखाड़े में कभी कांग्रेस जुबानी तीर चलकर बीजेपी को घेर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी पलटवार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है….छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारे में घमासान को और तेज कर दिया है… खड़गे ने लोकसभा प्रत्याशी शिव डहरिया की तुलना भगवान राम से कर दी है…अपने एक बयान में खड़गे ने कहा है धार्मिक बातों में बीजेपी फसाने का काम कर रही है…खड़गे ने तो अपने नाम के अर्थ की व्याख्या करते हुए अपने को शिवलिंग तक बता दिया….कांग्रेस की इस बयानबाजी पर डिप्टी सीएम और प्रदेश ग्रह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि आज एक एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेसी राम को अपना शत्रु मानते है…कांग्रेसी शिव होने का दंभ भर रहे है…. लेकिन वे जानते नही है कि शिव राम को ही अपना आराध्य मानते है…जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके है राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके है..मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था… अब इस तरह की बयानबाजी से बची खुची कांग्रेस भी गर्त में मिल जायेगी….

जरा सुनिए चुनावी अखाड़े में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओ की बयानबाजी के सुर…



बहरहाल चुनावी मौसम में किस दल को ये बयानबाजी राजनीतिक तौर पर फायदा दिलाएगी ये तो 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम में सबके सामने होगा… लेकिन वर्तमान संदर्भ में ये लाइनें बिल्कुल सटीक बैठती है…

आजकल की बात मत करो भाव बेईमान हो गए…

मत गिनो मंदिर की सीढियां, आदमी भगवान हो गए…

विनोद कुशवाहा

स्लाहकार संपादक/ कवि✍️✍️✍️

error: Content is protected !!