अजब है गजब है ये अपनी मध्यप्रदेश की पुलिस है .!स्पा सेंटर में लड़कियों से की सेक्स की डिमांड.!अर्धनग्न अवस्था में पुलिसकर्मियों का वीडियो हुआ वायरल ..!



डेस्क।मध्यप्रदेश के ग्वालियर के पॉश इलाके में संचालित स्पा सेंटर से एक हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है ..जहा ट्रैफिक पुलिस के जवानों की शर्मनाक करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ..फुटेज में दिख रहा है की किस तरह पुलिसकर्मी अश्लीलता का प्रदर्शन करते हुए अर्धनग्न नजर आ रहे है …मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर पहुंचकर कर पुलिस जवानों ने पहले तो सेक्स की डिमांड की और डिमांड पूरी नहीं होने पर स्पा सेंटर में मौजूद लड़कियो से अश्लीलता करते हुए मारपीट की ..
सामने आए इस वीडियो के बाद से एक बार फिर मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर खाकी को बदनाम करने का प्रयास किया है… सीसीटीवी कैमरे में अर्धनग्न अवस्था में दिख रहे यह पुलिसकर्मी मुरैना जिले के ट्राफिक विभाग में पदस्थ है ..और वर्दी के नशे में चूर स्पा सेंटर पहुंचकर हंगामा किया … वर्दी पहुंचे जवानो ने पहले तो स्पा सेंटर में पूरी सर्विस ली ..और बाद में सेक्स की मांग करते हुए युवतियों से छेड़खानी करते हुए मारपीट भी की ..मामला मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है …
शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर कार के नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर पड़ताल की तो कार मुरैना के रूट पर जाते हुए दिखी.. जांच में कार मुरैना ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक की निकली…वहीं देर रात तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों को ग्वालियर पुलिस ने मुरैना से गिरिफ्तार कर लिया है . गिरिफ्तार जवानों के नाम आरक्षक आशुतोष सिकरवार, रामकुमार गुर्जर और नरेंद्र बताए जा रहे है