छत्तीसगढ़

चखना का पैसा दो नहीं तो लगाने पड़ेंगे एंटी रेबीज के टीके । पैसा नहीं देने पर दुकानदार छोड़ देता है अपना पाला हुआ कुत्ता,जानिए पूरा मामला ! देखिए वीडियो

बिलासपुर । शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना सेंटर में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है । दरअसल पुराना बस स्टैंड स्थित देसी विदेशी मदिरा दुकान के नजदीक गुल्लू पाशी का अवैध चखना दुकान है,जहाँ पर अवैध चखना की राशि को कुत्ते के दम पे वसूला जाता है । शराब दूकान के पास पासी का चखना दुकान है । दुकानदार जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है । दुकान काउंटर पर दो महिलाओ को बिठा कर रखता है और ग्राहक कम पैसा देने में बहस करता है तो वह अपना कुत्ता उनके ऊपर छोड़ देता है । कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है । शराब के लिए चखना मांगने के दौरान 2 लोग कुत्ता काटने से घायल हो गए, जिसमे घायल हुए लोग के दोस्तों ने दुकान में तोड़ फोड़ किया, दुकान मालिक के साले को मारपीट में गंभीर चोट आई है । उपचार के लिए सिम्स रिफर किया गया है । मामले की शिकायत पर दोनों पक्ष की तरफ से Fir दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग भी इस अवैध चखना दुकान से भली भांति परिचित है और लगातार इसके खिलाफ शिकायत मिलती रहती है । वावजूद आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए है जिसके कारण यह अवैध चखना दुकान बेखौप होकर चल रही है ..

शाम होते ही यहां शराबियो का जमावड़ा लगा रहता है और वहा से से महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो गया वावजूद पुलिस प्रशासन और संबंधित थाना में भी इस अवैध चखना दुकान के खिलाफ कार्यवाही से बचता नजर आ रहा है ..जिसके कारण कभी भी यहां बड़ी अपराधिक घटना की आशंका बनी रहती है ..।

error: Content is protected !!