छत्तीसगढ़

कांग्रेसी नेता ने दी मीडिया को धमकी ..?मीडिया मेरी छबि न करे धूमिल वर्ना…..?

छत्तीसगढ़ डेस्क …कांग्रेस राज में खाद्य मंत्री रहे अमरजीत भगत भी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री की समस्या बढ़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक़ यह जमीन से जुड़ा घोटाला हैं जी आयकर विभाग की जांच में सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि अंबिकापुर में बांग्लादेशी शरणार्थियों को जमीन देने के नाम पर यह पूरा जमीन घोटाला किया गया हैं। वही इस नए स्कैम के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी को भी खत लिखा हैं। सम्भावना जताई जा रही हैं कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की अनुमति दे सकती हैं। वही कई आरोपों और बयानों से सुर्खिया बने कांग्रेसी नेता शायद भूल गए की मीडिया ने उनका भी पक्ष सामने रखा है ..और अब भगत जी ने मीडिया को सलाह दी है या धमकी ये तो वे ही बेहतर जाने ..लेकिन आग लगेगी तो धुंआ उठेगा ही …

error: Content is protected !!