CG Loksabha elections:– Bsp:– एसडीओ ने चुनाव कार्य से किया इनकार, रिटर्निंग ऑफिसर से किया अभद्र व्यवहार, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Heighlights:– लोक निर्माण विभाग की एसडीओ प्रियंका मेहता ने चुनाव कार्य से इनकार कर दिया है। तखतपुर एसडीएम व रिटर्निग ऑफिसर के साथ महिला एसडीओ ने अभद्रता भी की। अब कलेक्टर ने नोटिस थमाते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग की तखतपुर अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका मेहता ने इलेक्शन ड्यूटी की नाफरमानी की है। रिटर्निंग ऑफिसर से ऑफद्रता भी की है। जिसके चलते कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें नोटिस थमा कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। अन्यथा कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है।
प्रियंका मेहता को 15 मार्च 2024 को आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय अनुवीक्षण हेतु चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। एसडीएम तखतपुर जो की रिटर्निंग ऑफिसर भी है ने कलेक्टर को जानकारी दी कि उक्त निर्देशों की अवहेलना कर महिला अनुविभागीय अधिकारी ने चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की तथा इस संदर्भ में संपर्क करने पर अनविभागीय अधिकारी के द्वारा किया गया।
लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य कार्य के संपादन में स्वेच्छाचारिता एवं कार्य के प्रति अरुचि को देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला एसडीओ को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है और जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।