डेस्क खबरबिलासपुर

पुलिस चिन्ह का दुरुपयोग, महिला बाउंसर बैठा कर कर रहा था प्रचार !  स्कॉर्पियो वाहन मालिक पर पुलिस ने किया मामला दर्ज ! वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जारी किए थे निर्देश ।



डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस चिन्ह के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसमें गाड़ी मालिक के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान करबला क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र जैन के रूप में हुई है ,जो कि वायरल वीडियो में दिख रही स्कार्पियो का मालिक बताया जा रहा है

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने स्कॉर्पियो वाहन के आगे और पीछे बिना किसी वैधानिक अनुमति के पुलिस का टैग/चिन्ह लगाया हुआ था। इतना ही नहीं, वाहन में बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर उसका उपयोग गलत तरीके से किया जा रहा था, जिससे आम लोगों में भ्रम और भय की स्थिति बन सकती थी।


वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 205 और 347 के तहत अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत उपयोग दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वर्दी और पुलिस संकेतों का गलत इस्तेमाल कर रौब दिखाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके ।

error: Content is protected !!