छत्तीसगढ़बिलासपुर

ड्राइवर का डेयरिंग । मालिक का 10 लाख रुपये लेकर फरार । तखतपुर के राइसमिलर को लगा चूना ।

Ads

तखतपुर । प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर संगम नगर निवासी कैलाश अग्रवाल वर्तमान में बिलासपुर में निवास करते हैं और उनकी तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में राइस मिल संचालित है । आज सुबह घर से वो लगभग 10 लाख रुपए अपनी बैग में लेकर ड्राइवर वेद प्रकाश के साथ राइस मिल जा रहा था । वेद प्रकाश ड्राइवर का काम पिछले एक महिने से कर रहा है । राइस मिलर आज सुबह जब तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमहरिया की राइस मिल में पहुंचे तब ड्राइवर कुछ देर कार में ही बैठा रह गया ।

कैलाश अग्रवाल जैसे ही राइस मिल अंदर गए तब देखा कि ड्राइवर गाड़ी से बैग और समान उतार कर नहीं लाया और गाड़ी को रिवर्स कर खड़ा कर दिया । इसके बाद जब कैलाश अग्रवाल राइस मिल अंदर चला गया तब ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया । कैलाश अग्रवाल कुछ देर बाद जब बाहर आकर देखा तो उसका ड्राइवर और कार नहीं था । कार में लगभग 10 लख रुपए बैग में थे ।

कैलाश अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी आसपास रिश्तेदारों को दी तब पता चला कि गनियारी के पास कार को ड्राइवर छोड़कर कहीं भाग गया है,इधर कैलाश अग्रवाल तखतपुर थाने में पहुंचकर इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी । थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा ने बताया कार चालक कार और पैसे लेकर फरार हो जाने की जानकारी मिली है घेराबंदी की जा रही है कार को गनियारी मे छोड़कर चालक भाग गया है,पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी है ।

error: Content is protected !!