Valentine Day
इन राशियों को आसानी से नसीब में नहीं होता कभी सच्चा प्यार


⏭️लिव इन रिलेशनशिप जैसी बुराई के दौर में सच्चा प्रेम तलाशना मुश्किल है। अब वैलेंटाइन पर लोग क्या क्या नहीं करते हैं यह देख और सोचकर आप समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है। फिर भी यदि हम ज्योतिष की दृष्टि से बात करें तो कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें जीवन में शायद ही सच्चा प्रेम मिल पाता होगा। आम धारणा तो यही है कि इन्हें नहीं मिलता है अपना मनचाहा प्यार।

🟣सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों में क्रोध, अहंकार, उत्तेजना, आवेश ज्यादा रहता है। यानी उनका मिजाज अधिकतर समय गर्म ही रहता है। ये अपनी तरह से जीना पसंद करते हैं। समझौते वाला जीवन इन्हें पसंद नहीं। इनका जीवन काफी अनुशासित भी रहता है। इन्हें गलत बात बर्दाश्त नहीं होती। शायद यही कारण है जिसके चलते इनकी किसी के साथ पटरी बैठ नहीं पाती है। ऐसे में इन्हें लगता है कि कोई मुझे प्यार नहीं करता या मुझे समझने वाला कोई नहीं है। इन्हें अपनी लव लाइफ या दांपत्य जीवन में काफी परेशानी झेलना पड़ती है।

🟣वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। यह भी अपने क्रोध को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं। यह बहुत अड़ियल स्वभाव के भी होते हैं। यह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाने में असफल रहते हैं। इन्हें प्यार को जताना भी नहीं आता है। इनके स्वभाव के चलते ही इन्हें प्यार में धोखे का सामना करना पड़ता है। यह अपने पार्टनर से कुछ ज्यादा ही अपेक्षा कर बैठते हैं जिसके चलते अनबन होकर ब्रेकअप हो जाता है।

🟣मकर राशि : यह राशि शनि की राशि। इस राशि के लोग न्यायप्रिय होते हैं और ये किसी दूसरे के विचार से चलना पसंद नहीं करते हैं। अपने ही निर्णय पर यह कायम करते हैं। यदि इन्हें इनके हिसाब का नहीं मिले तो प्रेम में असफलता झेलनी पड़ती है। इनका क्रोध भी कई कम नहीं है। इनने व्यवहार को देखकर लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं। शायद यही कारण है कि ये भी प्यार में असफल हो जाते हैं।
वास्तु के अनुसार अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए ये 5 गिफ्ट*

भूलकर भी अपने पार्टनर को न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है दरार
⏭️किसी भी खास मौके पर हम अपने प्रिय दोस्त, परिवार जन और अपने पार्टनर को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। खासकर कपल्स को एक दूसरे को गिफ्ट देना पसंद होता है। ऐसे में गिफ्ट देने के लिए तमाम चीज़ें है और हम हमेशा गिफ्ट देने के लिए कोई नया तरीका ढूंढते हैं। साथ ही हम अपने पार्टनर के लिए बेस्ट गिफ्ट देना का सोचते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हम ऐसी गिफ्ट भी दे देते हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए।
⏭️जी हां, ऐसी कई गिफ्ट हैं जो वस्तु के अनुसार नहीं देना चाहिए या घर में इस तरह की गिफ्ट नहीं रखनी चाहिए। इस कारण से कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही इस तरह की गिफ्ट देना अशुभ भी माना जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि किस तरह की गिफ्ट नहीं देना चाहिए
🟣जूते : अक्सर लड़कियां, लड़कों को जूते देना पसंद करती हैं। लड़कों के लिए जूते देना एक शानदार गिफ्ट है क्योंकि अधिकतर लड़कों को अच्छे जूते पहनना बहुत पसंद होते हैं। वस्तु शास्त्र के अनुसार जूते नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। साथ ही कई देशों में भी जूते गिफ्ट में नहीं दिए जाते हैं।
🟣परफ्यूम : अधिकतर कपल्स एक दूसरे को परफ्यूम देना भी पसंद करते हैं। परफ्यूम बहुत खास गिफ्ट है और एक प्रीमियम चॉइस भी है। लेकिन वस्तु के अनुसार परफ्यूम भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इस तरह की गिफ्ट देने से रिश्ते में दूरी आ सकती हैं।
🟣ताजमहल : कई बार एक सुंदर गिफ्ट देने के लिए लोग ताज महल गिफ्ट करना पसंद करते हैं। शीशे में बंद ताजमहल बहुत सुंदर लगता है और घर में भी इसे रखना अच्छा लगता है। लेकिन ताजमहल न ही गिफ्ट करना चाहिए और न ही अपने घर में रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल मुमताज का मकबरा है। कब्र जैसी चीज़ें नकारात्मक उर्जा को आकर्षित करती हैं इसलिए इसे घर में भी नहीं रखना चाहिए।
🟣काले कपड़े : काले कपड़े भला किस पर नहीं अच्छे लगते हैं। लेकिन वस्तु के अनुसार काले कपड़े भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। काला रंग भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अगर आप अपने पार्टनर को काली शर्ट या काला कुर्ता गिफ्ट करने का सोच रहे हैं तो ऐसा बिलकुल न करें। काले रंग की जगह आप अन्य गहरे रंग के कपड़े चुन सकते हैं।
🟣रुमाल : अक्सर लोग सुंदर और क्यूट रुमाल भी गिफ्ट करना पसंद करते हैं। हालांकि वस्तु के अनुसार रुमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। रुमाल गिफ्ट करने से आपकी दोस्ती या रिश्ते में दरार आ सकती है। हिंदू धर्म में रुमाल या तोलिया जैसी चीज़ें गिफ्ट नहीं की जाती हैं।
