Uncategorized

चरवाहे हत्याकांड में मुख्य आरोपी की दुकान में चला बुलडोजर, एसपी की मौजूदगी में कार्यवाही


कवर्धा। कवर्धा में चरवाहे के हत्याकांड के मुख्य आरोपी के अवैध दुकान पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। सुबह नगर पालिका की टीम के साथ एसपी अभिषेक पल्लव खुद मौके पर पहुंचे और दुकान ढहाने की कार्यवाही की गई। बता दे की कवर्धा के लालपुर कला गांव में हत्याकांड का मुख्य आरोपी अयाज खान था। अयाज खान अपराधी भी है।



कि कवर्धा शहर के ग्राम लालपुर कला में 21 जनवरी को साधराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में यादव समाज ने शहर में रैली निकाली थी और पीड़ित के घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 5 लाख रुपए मुआवजे की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पीड़ित परिवार से मिले भी थे और पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि भी पीड़ित परिवार को प्रदान की थी। हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।



हत्या का मुख्य आरोपी अयाज खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अयाज खान अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसे पर 2014 में हुए चर्चित मामले में शामिल रहने के अलावा झंडा कांड के मुख्य आरोपी रहने का भी आरोप है जिसमें वह जमानत पे है। इसके अलावा डकैती दंगा समेत कुल 9 मामले अयाज खान पर दर्ज है। आज नगर पालिका जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अयाज खान के वाइट कंस्ट्रक्शन कर बनाए गए दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान वहां मौजूद एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि बाकी आरोपितो के अवैध कंस्ट्रक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद उस पर भी बुलडोजर चलाया जायेगा।

error: Content is protected !!