छत्तीसगढ़

प्रभु श्रीराम की भक्ति के अविश्वनीय वीडियो .!
बन गया चाकलेट का मंदिर .! स्कूली बच्चों का दिखा अनोखा अंदाज ..!
VIDEO.…. दर्शन प्रभु श्रीराम के .!

डेस्क।अयोध्या धाम में बन रहे राम मंदिर को लेकर जहा एक तरफ पूरे देश मे धूम मची हुई है तो वहीं दूसरी ओर समस्त देशवासी भगवान श्री राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे है और जिसको लेकर चारो तरफ उत्साह का माहौल है। इसी बीच भिण्ड जिले के मेहगांव क्षेत्र निवासी अमित कुमार मिश्रा के कारनामें की चर्चा भी जोरो पर है। क्योंकि उन्होंने 40 किलो चॉकलेट से अयोध्या धाम मे बन रहे राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। अमित कुमार मिश्रा ने राम मंदिर को लेकर कुछ हटकर अद्भुत काम किया है। जिसकी क्षेत्र के लोगों सहित हर कोई खूब तारीफ कर रहा है। दरअसल अयोध्या धाम मे नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसके चलते देशभर में भारी उत्साह का माहौल है। भिण्ड के मेहगांव क्षेत्र के रहने वाले रामभक्त अमित कुमार मिश्रा पेशे से शैफ (रसोइया) है और वह वर्तमान में इंदौर शहर के एक प्रसिद्ध होटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अयोध्या धाम में बन रहे राम मंदिर जैसा ही चॉकलेट से एक मंदिर तैयार किया है। जिसकी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर में चॉकलेट के पिलर्स और गर्भगृह बनाया है। इसका बेसमेंट 10 किलो चॉकलेट से तैयार किया। इसको बनाने में 6 दिन लगे। हर दिन बनाने में 6 घंटे लगते थे। इसके साथ राम मंदिर की तरह एक पूरा तल भी तैयार किया है।राममंदिर को बनाने के लिए उनके सहयोगियों ने खूब मदद की है और इस राम मंदिर की प्रतिकृति को होटल में रखा जाएगा। जो लोगो की आकर्षक का केंद्र बनेगी।

वही स्कूली बच्चों में भी प्रभु की अमित छाप दिखी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है जहा स्कूली बच्चे रामधुम में मंत्रमुग्ध नजर आ रहे है और प्रभु को अपने अपने तरीके से याद कर रहे है .

error: Content is protected !!