छत्तीसगढ़

रेड सिग्नल जंप करती पलटी एंबुलेंस .!
हादसे का लाइव वीडियो आया सामने.!
एंबुलेंस का ड्राइवर और मरीज को आई चोटे.!
पेट्रोल पंप में घुसती तो हो जाता बड़ा हादसा .!
देखिए exculisve video..

बिलासपुर।बिलासपुर के नेहरू चौक में उसे समय अफरा – तफरी मच गई। जब रेड सिग्नल होने के बाद भी एंबुलेंस रेड सिग्नल को जंप करती हुई मुंगेली रोड़ की ओर जाने लगी । इस दौरान बिलासपुर के व्यस्तम चौक नेहरूर चौक में रायपुर रोड से महामाया चौक जाने वाला सिग्नल ग्रीन हो गया , और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई । इसी ट्राफिक के बीच पेट्रोल पंप के सामने जाकर पलट गई एंबुलेंस अनियंत्रित हो कर पलट गई। प्रत्येकदर्शी की माने तो यह बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बगल में पेट्रोल पंप स्थित था और उसे समय लोग पेट्रोल के लिए लाइन में लगे हुए थे।
गनीमत यह रही कि बगल में पेट्रोल पंप था इसके ठीक सामने यह हादसा हुआ यदि एंबुलेंस पेट्रोल पंप में जा घुसती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी । जिसका वीडियो भी सामने आ गया है वही प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो महामाया चौक की ओर जा रही एक कर से एंबुलेंस का पिछला हिस्सा कुछ टकराया था जिसके कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने पलट गई।

अचानक अचानक हुए इस हादसे को देखकर नेहरू चौक में अफरा तफरी मच गई । हादसे को देखकर पेट्रोल पंप में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग तुरंत पलटी एंबुलेंस के पास पहुंचे और ड्राइवर मरीज को किसी तरह एंबुलेंस से बाहर निकाला । मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में ड्राइवर को कुछ गंभीर चोटे आई है और चालक के हाथ फेक्चर होने की भी जानकारी मिल रही है । जबकि वहीं एंबुलेंस में मौजूद मरीज को भी कुछ चोट आई हैं । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं इस मामले में अभी तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाया है । अब एंबुलेंस रेड सिग्नल जंप कर सकतीं है या नही इसका जवाब भी जिम्मेदार अधिकारी साफ साफ नहीं दे पा रहे है ।

error: Content is protected !!