छत्तीसगढ़

चुनावी खींचतान का दिख रहा असर,.!
आखिर क्यों नाराज हो गए कलेक्टर साहब ..?
विधायक ने दिया था एक दिन पहले यह बयान .!
पढ़िए पूरी ख़बर ! देखिए वीडियो, बयान

डेस्क खबर — चुनावी मैदान में मिली शिकस्त के बाद जहा एक तरफ कांग्रेस में मची उथलपुथल थमने का नाम नहीं ले रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेसराज में नौकरशाह अफसर भी अब बीजेपी सरकार के निशाने में आ गए है । छत्तीसगढ़ में चल रहे चुनाव के बीच बीजेपी नेताओ ने भी सरकार बनने के बाद ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करने को बात सार्वजनिक मंचो के माध्यम से कर के चेताया भी था ।
इन्ही सब कयासो के बीच बलौदा बाजार में पदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है ।ग्राम अर्जुनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविर का एक वीडियो जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है । इस वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है की कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक टंकराम बर्मा को भी शिरकत करना था। लेकिन किसी कारण विधायक महोदय लेट हो गए ।कलेक्टर चंदन कुमार पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद हितग्राहियों को सामान बांटने लगे थे तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का इंतजार करने की गुजारिश की, जिसके बाद भी कलेक्टर साहबनाराज होकर कार्यक्रम से चले गए। जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है । जो राजनैतिक और प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है । हालाकि कलेक्टर किस काम से कार्यकर्म से रवाना हुए थे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है ?

BJP विधायक ने एक दिन पहले कही थी कलेक्टर पर कार्रवाई की बात

गौरताब है की बलौदाबाजार विधानसभा के बीजेपी विधायक टंक राम वर्मा ने विधायक बनने के बाद शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में नौकरशाही पर नाराजगी जाहिर की थी ।

करते हुए बाद शुक्रवार को पहली बार मीडिया से रूबरू होकर कहा था की चुनाव प्रचार के दौरान कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार ने ग्राम नायकटाढ़ से भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी इस लिए की थी की वो नारी वंदन योजना का फॉर्म भरा रहें थे। कार्यकर्ताओ पर धारा 151 तहत कार्रवाई की गई थी जिसके बाद रात भर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा छोड़ने के लिए तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया उसके बाद कार्यकर्ताओ को जमानत पर छोड़ा गया। विधायक टंक राम वर्मा ने कहा था की कार्रवाई करने वालों को हम भी नही छोड़ेंगे विधानसभा में मेरा सबसे पहला मुद्दा यही रहेगा इसके लिए बलौदाबाजार कलेक्टर को घेरा जायेगा। विधायक ने कलेक्टर चंदन कुमार, एसडीएम व तहसीलदार को दोषी बताते हुए कहा है की शासन से इन पर कार्रवाई करने की मांग करेगें।

विधायक के इसी बयान को लेकर संभावनाएं जताई जा रही है की कलेक्टर व विधायक के बीच चुनावी खींचतान असर लम्बे समय तक देखा जा सकता है । निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर बलौदाबाजार चंदन कुमार को नोटिस जारी किया और नोटिस में धारा 151 के तहत गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता को रिहा करने का निर्देश दिया था। जिसमें आरोप था कलेक्टर चंदन कुमार ने धारा 151 के तहत प्राप्त शक्तियों और पद का दुरुपयोग किया है। साथ ही भाजपा के प्रचार को रोकने की कोशिश की है।

error: Content is protected !!