कलेक्टर और एसपी के खिलाफ बीजेपी के गंभीर आरोप .!
चुनाव आयोग से मामले को सीबीआई जांच की मांग .!
कलेक्टर और पुलिस कप्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत का दावा .?

डेस्क खबर – – चुनाव परिणाम घोषित होते ही हार की समीक्षा शुरू हो गई है । पूर्व मंत्री व बीजापुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेंय पर कांग्रेस एजेंट के रूप में विधायक विक्रम के पक्ष में मतदान और मतगणना कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विशेषकर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर जनादेश को कुचलने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है ।
भाजपा दफ्तर में पत्रवार्ता लेकर महेश गागड़ा ने कहा कि कलेक्टर कटारा और जिले के पुलिस कप्तान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा को तार-तार करने का काम करते हुए अपने पद को शर्मशार करने का काम किया है ।
उन्हें चुनाव लड़ने में दिलचस्पी है तो निःसंकोच यहां बस जाए और चुनाव लड़े, तब जनता बताएगी।
गागड़ा ने कहा कि आचार संहिता प्रभावशील होने से पहले से ही भाजपा कलेक्टर-एसपी के कृत्यों के मद्देनजर इन्हें चुनाव से पृथक रखने लगातार निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रही थी।
कलेक्टर के विरूद्ध भाजपा के पास ढेरों सबूत हैं. जिसमें पंचायत सचिव से लेकर अधीक्षकों की बैठक लेकर उन पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का दबाव डाल रहे थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अफसर से उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी. अधीनस्थ अफसर-कर्मियों पर ना सिर्फ दबाव डाला गया था, बल्कि विधायक निवास से तैयार सूची के आधार पर पीठासीन अफसरों को बदलने में कलेक्टर पीछे नहीं थे. इतना ही नहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक के ईशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा का हवाला देते उनका भयादोहन का प्रयास भी किया गया। गागड़ा ने कहा कि चूंकि सत्ता में अब भाजपा है. इसलिए वे सीबीआई जांच की मांग भी करेंगे।
डीएमएफ से लेकर पिछले पांच साल में हुए तमाम निर्माण कार्यो की फाइल रिओपन होगी और तमाम आरोपो का सच सामने आएगा ।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री ने भी इस तरह के आरोप लगाकर कर कहा था कि छत्तीसगढ़ में कई अधिकारी कांग्रेस के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है और ऐसे अधिकारियों की लिस्ट बीजेपी के पास है और सत्ता में काबिज होते ही कांग्रेस के लिए काम कर रहे अधिकारियों का काला चिट्ठा खोल उन्हे बेनकाब किया जाएगा ।
महेश गागड़ा , पूर्व मंत्री
